MLA का वीडियो, पात्रा का सोनिया से सवाल

चित्तौडगढ़ । राजस्थान जहां एक ओर कोरोना संक्रमण के प्रकोप को झेल रहा है। वहीं दूसरी ओर राज्य राजनीति का शिकार भी हो रहा है। दोनों दल लगातार यहां राजनीति को चमकाने में लगे हैं। ताजा मामला चित्तौड़गढ़ का है, जहां कांग्रेस विधायक राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी ने बेगू इलाके में राशन बांटने के दौरान एक महिला से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जुड़ा एक सवाल किया। चितौड़गढ़ के बेगू से विधायक का वीडियो वायरल चितौड़गढ़ के बेगू विधानससभा क्षेत्र से आने वाले विधायक विधुड़ी ने जनसभा में राशन बांटने के दौरान एक महिला से सवाल किया कि क्या बताइए पीएम मोदी अच्छे हैं, या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। जवाब में महिला की ओर से पीएम मोदी को अच्छा बताने के बाद विधायक विधुड़ी ने महिला को राशन वापस रख देने की बात कह दी। आपको राशन लेने का कोई हक नहीं हैं । सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही अब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इसे ट्वीट कर सोनिया गांधी को भी घेरने की कोशिश की है। लोग उठा रहे हैं सवाल कांग्रेस विधायक विधुड़ी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। लोग कह रहे है कि राशन वितरण के नाम पर राजनैतिक सभाएं की जा रही है। राशन वितरण के दौरान लगी भीड़ को सोशल डिस्टेंसिंग बताई जा रही है। ऐसे ही कई आरोप इस वीडियों के बाद सोशल मीडिया पर भी लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अबब इस वीडियो को लेकर देश से लेकर प्रदेश तक में राजनीति गरमाती दिख रही है। पात्रा ने पूछा, सोनिया जी, क्वेस्चन पेपर आपने सेट किया है ? कांग्रेस विधायक विधुड़ी के इस वीडियो को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ट्वीट किया है। पात्रा ने इस वीडियो के जरिए सोनिया गांधी से सवाल किया है कि 'सोनिया जी ' Question paper' आप सेट किया है कांग्रेस शासित राज्यों के लिए ? राशन देते समय पूछा जाता है कि बोलो मोदी अच्छा या अशोक गहलोत ? और अगर बूढ़ी मां मोदी का नाम लेती है, तो उससे राशन वापस लिया जाता है आप के विधायकों को शर्म आनी चाहिए इस अमानवीय व्यवहार के लिए, वीडियो देखें।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2VDDv6N

No comments

संपादकीय: उपचुनाव का संदेश, I.N.D.I.A गठबंधन बनने के बाद की पहली भिड़ंत

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें 4 सीटों पर I.N.D.I.A गठबंधन ने जीत हासिल की वहीं बीजेपी 3 सीटों ...

Powered by Blogger.