फिर एक साथ नजर आएंगे रणबीर और दीपिका?
ऐक्टर इस समय आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग मनाली में कर रहे हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणबीर कपूर अब के साथ लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म में नजर आएंगे। ऐसी रिपोर्ट थी कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ऑन स्क्रीन हिट जोड़ी डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में नजर आएगी। यह भी खबर थी कि अजय देवगन भी काम करेंगे लेकिन कुछ कारणों से वह इस प्रॉजेक्ट से बाहर हो गए। वहीं, अब रणबीर और दीपिका के साथ फिल्म बनाए जाने की खबर है। बता दें कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ आखिरी बार 2015 में फिल्म 'तमाशा' में नजर आए थे। हाल ही फिल्म ने चार साल पूरे किए हैं। फैंस ने उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया। यह फिल्म दोनों ऐक्टर्स की बेस्ट फिल्मों में से एक बन गई। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण अब मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' और कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगी। उनके साथ 'छपाक' में विक्रांत मेसी और '83' में उनके पति रणवीर सिंह काम कर रहे हैं। दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35VPBM6
Leave a Comment